फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सफाई ठेका रद्द, अब एक जनवरी से नप संभालेगा व्यवस्था

विज्ञापन
-फोटो 59 : बादली रोड पर अंबेडकर स्टेडियम के पास सफाई करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़।
नगर परिषद की ओर से 3 साल से चले आ रहे सफाई ठेके को रद्द कर दिया गया है। अब एक जनवरी से चार माह के लिए नगर परिषद की ओर से खुद सफाई व्यवस्था संभाली जाएगी। 17 दिसंबर को हुई नगर परिषद की सामान्य बोर्ड की बैठक में सफाई ठेके को रद्द करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया था।
ऐसे में अब 200 सफाई कर्मचारी लगाए जाएंगे। सफाई ठेके के तहत लगे सफाई कर्मचारियों में से ही उनका चयन किया जाएगा। नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने बताया कि सरकार के आदेश पर शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने सफाई ठेके का कार्य दिसंबर 2025 तक तय किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम संतोषजनक न होने से ठेके को विस्तार नहीं दिया गया। पिछले दिनों हुई बैठक में सफाई ठेका रद्द करने और चार माह तक नप की ओर से ही सफाई व्यवस्था संभालने को लेकर प्रस्ताव पास किया गया। एक जनवरी से नगर परिषद अपने स्तर पर कर्मचारी लगाकर वार्ड अनुसार सफाई व्यवस्था का कार्य संभालेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें