फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गुरु परंपरा को समर्पित रहा शास्त्रीय संगीत समारोह

विज्ञापन
फोटो-53: बहादुरगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने वाले संगीतकार। स्रोत संगठन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मॉडल टाउन स्थित विविधा सांस्कृतिक केंद्र में रविवार को शास्त्रीय संगीत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय शास्त्रीय संगीत गायक विनोद गिरधर ने राग पूरिया कल्याण की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। उन्होंने राग मुल्तानी और भीमपलासी में भी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

आयोजन झज्जर घराने के प्रख्यात शास्त्रीय संगीत गायक गुरु पन्नालाल सोलंकी की स्मृति में उनकी शिष्य परंपरा के संगीतकारों की ओर से किया गया जिसमें राग और रस का सुंदर समन्वय देखने को मिला।

बांसुरी वादक उमेश राय ने अपनी सुमधुर बांसुरी वादन से वातावरण को संगीतमय बना दिया। उनके साथ उभरते बाल कलाकार अभिषेक गिरी और सिद्धार्थ कुमार ने भी बांसुरी की मधुर तानों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। मौके पर हर्षिता, तिलक वर्मा, संजय सोलंकी आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें