फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दिन भर जाम से जूझता रहा शहर, यातायात पुलिस भी नदारद

Mon, 04 Dec 2023 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के कारण शहर में पेपर देने पहुंचे अभ्यर्थी और उनके साथ आए परिजनों के कारण काफी भीड़ रही। केंदों के बाहर वाहनों की संख्या का जमावड़ा रहा। इस कारण दिन भर शहर जाम से जूझता रहा।
विज्ञापन

दूसरे दिन लेवल-एक और लेवल-दो की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के चलते पूरा दिन शहर में जाम की स्थिति बनी रही। शहर के सिलानी गेट, यादव धर्मशाला रोड, राव तुलाराम चौक, बहादुरगढ़ रोड पर जाम लगा रहा। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम को खुलवाने के लिए चौक-चौराहों पर पुलिस भी नजर नहीं आई। हालांकि पुलिस कर्मी परीक्षा केंद्रों के आसपास जरूर तैनात नजर आए। पूरा दिन शहर में जाम की स्थिति बनी रही। शहर के बहादुरगढ़ रोड, गुरुग्राम रोड, बादली रोड पर अधिकतर सेंटर बनाए गए थे। इन सेंटरों पर जाने के लिए शहर के बीचोंबीच होकर गुजरना था। इसके चलते अधिकतर आवेदक अपने वाहन लेकर ही परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे। ऐसे में मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई। पहले ही शहर में लोगों को अपने वाहन खड़ा करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। लोग अपने वाहनों को सड़क किनारे खड़ा कर देते हैं। परीक्षा के चलते पहले से ज्यादा भीड़ मुख्य मार्गों पर रही। पूरा दिन लोग जाम से जूझते हुए नजर आए। जाम को खुलवाने के लिए किसी पुलिस कर्मी की ड्यूटी भी नहीं लगी थी। लोग खुद ही जाम खुलवाते हुए दिखे। सबसे ज्यादा जाम की स्थिति बहादुरगढ़ रोड और सिलानी गेट पर नजर आई। यही से सबसे ज्यादा वाहन भी गुजरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें