फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 सीटों के लिए 2186 बच्चों ने दी परीक्षा

Sun, 08 Jan 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर।
विज्ञापन

रविवार को नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय नई दिल्ली भारत सरकार शिक्षा विभाग की परीक्षा का आयोजन कराया गया। परीक्षा का आयोजन जिले में 8 सेंटरों में किया गया। नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा को पास करने वाले विद्यार्थियों को फ्री में शिक्षा दी जाएगी। यहां तक सरकार उन बच्चों के रहन सहन से लेकर किताबों व खाने तक का खर्च स्वयं उठाती है।
2450 ने भरे थे आवेदन फार्म
नवोदय विद्यालय में प्रवेश पाने के लिए 80 सीटों के लिए जिले भर से 2450 विद्यार्थियों ने आवेदन फार्म भरे थे। जिले भर के पांच ब्लॉक में इस परीक्षा को 8 सेंटरों में कराया गया। जिले के ब्लॉक बहादुरगढ़ में दो परीक्षा केंद्रों, साल्हावास में एक, बेरी में एक, मातनहेल में दो और झज्जर में दो केंद्रों पर परीक्षा संपन्न कराई गई। रविवार को हुई नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में जिले भर से 2450 विद्यार्थियों में से 2186 विद्यार्थियों ने ही परीक्षा में भाग लिया। जबकि 264 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा के लिए प्रवेश परीक्षा बड़े ही शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। इस परीक्षा का आयोजन 80 सीटों के लिए किया गया। इसका परिणाम 31 मार्च तक आने की संभावना है। इसके बाद अप्रैल माह में प्रवेश शुरू कर दिया जाएगा।
- ओमबीर सिंह, प्राचार्य नवोदय विद्यालय कलोई

खंड          केंद्र   आवेदन   उपस्थित  अनुपस्थित      
झज्जर         2     507      448       59
बेरी            1     315       277       38
बहादुरगढ़     2     673       607       66
साल्हावास    1     399       364       35
मातनहेल      2     556      490       66
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें