फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के हित में बनाया बाल विवाह निषेध कानून : आशा

विज्ञापन
20jjrp04- बाल विवाह मुक्त भारत के तहत आयोजित कार्यक्रम में मौजूद बच्चे। स्रोत-संस्था - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
झज्जर। महिला व बाल विकास विभाग से सुपरवाइजर आशा ने बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 को लेकर विस्तार से बातचीत रखी। उन्होंने कहा कि यह कानून बच्चों के हितों को ध्यान में रखकर बनाया। इस कानून का सख्ती से पालन करना जरूरी है ताकि बालक बालिकाओं का सर्वांगीण विकास हो सके और उनके सपने पूरे हो सके।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी और एमडीडी आफ इंडिया संस्था के संयुक्त तत्वावधान में 100 दिवसीय अभियान बनाएगा बाल विवाह मुक्त भारत के तहत शेरिया व मदाना कलां में जागरूकता अभियान चलाया गया।
सुपरवाइजर ममता ने कहा कि इस नियम के पालन करने से समाज मजबूत होगा क्योंकि किसी भी समाज का विकास तभी माना जाता है। कार्यक्रम में एमडीडी आफ इंडिया संस्था से जिला समन्वयक मनोज कुमार, संदीप जांगड़ा, पैरा लीगल वालेंटियर कर्मजीत छिल्लर, प्रदीप, अनिल, नीलम, सुदेश, पूनम, सविता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें