साल्हावास। गांव मातनहेल निवासी 30 वर्षीय विकास दहिया शनिवार देर रात को ढाई बजे से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। उनकी गाड़ी रविवार सुबह मातनहेल जवाहर लाल नेहरू कैनाल के पास खड़ी मिली। परिजनों को आशंका है कि कहीं विकास जेएनएल में डूब तो नहीं गए। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर ढूंढने का प्रयास किया।
रविवार को दोपहर तक गोताखोरों की टीम न आने पर ग्रामीणों ने मातनहेल-छुछकवास सड़क को जाम कर दिया। लगभग दो घंटे बाद प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोला और यातायात सुचारु हुआ। मातनहेल निवासी विकास शनिवार देर रात को घर पर बिना बताए कहीं चले गए।
विकास के भाई ने बताया कि शनिवार रात कों उसका भाई घर से बिना बताए चला गया। वह बच्चों को शौच जाने की बात कहकर नीचे आया ओर उसके बाद मैन गेट की बाहर से कुंडी लगाकर उनकी गाड़ी लेकर चला गया। परिजनों को सुबह 5 बजे उठने पर विकास की गुमशुदगी का पता चला तो उनकी तलाश की गई। उनकी गाड़ी रविवार सुबह जेएलएन नहर के पास खड़ी मिली।
इसी दौरान परिजनों को विकास की गाड़ी जेएनएल के पास खड़े होने का पता चला तो ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पाया कि विकास की गाड़ी का दरवाजा खुला हुआ था। उनका मोबाइल, गाड़ी की चाबी उसमें ही थे। सूचना पाकर गांव मातनहेल के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर ढूंढने का प्रयास किया।
इसके बाद पुलिस प्रशासन और डायल 112 पर सूचना दी गई। गोताखोरों की टीम न आने पर ग्रामीणों ने मातनहेल-छुछकवास सड़क को जाम कर दिया। जाम की सूचना पाकर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और दो घंटे बाद जाम को खुलवाया। इसी दौरान भौंडसी से गोताखोरों की टीम मातनहेल पहुंच गई। मधुबन से भी गोताखोरों की दूसरी टीम बुलाई गई।
एसीपी प्रदीप खत्री, तहसीलदार कृष्ण कुमार, इंस्पेक्टर सरिता, चौकी प्रभारी मातनहेल से प्रदीप रापरिया, सरपंच विजयलता व कैप्टन बिजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल मानेसर के गोताखोरों ने सर्च अभियान चलवाया, लेकिन डूबे हुए युवक को ढूंढने में कामयाब नहीं हुए।
2023 में हुए थे भर्ती
ग्रामीणों ने बताया कि विकास 2023 में झज्जर के गुरु गोरखनाथ जी बहुतकनीकी संस्थान में मैकेनिकल लेक्चरर के पद पर भर्ती हुए थे। उनकी लगभग दो साल पहले ही शादी हुई थी। उनकी पत्नी भी सरकारी जॉब में है। उनके भाई भी आईटीआई में अनुदेशक के पद पर कार्यरत हैं। विकास के गुमशुदा होने के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव मातनहेल में सन्नाटा सा पसरा है। विकास दहिया झज्जर पॉलिटेक्निक कॉलेज में लेक्चरर के पद पर कार्यरत हैं। वह रात ढाई बजे से घर से गाड़ी में सवार होकर निकले थे। रात 2:30 बजे वह घर से क्यों निकले, यह भी अभी जांच का विषय है।
पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। मोबाइल की सीडीआर निकलवाई गई है। युवक की तलाश जारी है लेकिन फिलहाल युवक का पता नहीं लग पाया है। गोताखोर भी बुलाए गए हैं।
- प्रदीप रापड़िया, मातनहेल चौकी प्रभारी
12jjrp22- मातनहेल-छुछकवास सड़क को जाम कर रहे लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी। स्रोत : ग्रामीण
12jjrp22- मातनहेल-छुछकवास सड़क को जाम कर रहे लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी। स्रोत : ग्रामीण
12jjrp22- मातनहेल-छुछकवास सड़क को जाम कर रहे लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी। स्रोत : ग्रामीण
12jjrp22- मातनहेल-छुछकवास सड़क को जाम कर रहे लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी। स्रोत : ग्रामीण