झज्जर। ब्राह्मण महासभा की कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक वीरवार को हुई। इसमें सरकार से यूजीसी के काले कानूनों को वापस लिए जाने की मांग की और विरोध जताया। पंडित संत सुरेहती ने बताया कि सरकार के इस एकतरफा काले कानून से स्वर्ण समाज अपने आपको ठगा महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
सवर्ण समाज ने भारतीय जनता पार्टी को हमेशा बढ़-चढ़कर वोट देता रहा है। यह कानून रद्द कर देना चाहिए। अगर सरकार को यह लागू करना है तो झूठी शिकायत करने वाले के लिए भी सख्त प्रावधान इस कानून में होने चाहिए। भारतीय जनता पार्टी ने अगर यह कानून वापस नहीं लिए तो उन्हें आने वाले समय में भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।
उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को भी आगे आकर इस काले कानून के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। इस मौके पर कार्यालय सचिव धर्मबीर शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य राजेंद्र शर्मा, योगेश शर्मा, दीपक शर्मा, मोहन शर्मा, रोमी शर्मा और रमन पंडित उपस्थित रहे।