फोटो-57: संजीव मलिक। स्त्रोत पार्टी
बहादुरगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी पार्टी की नई जिला कार्यकारिणी में संजीव मलिक को जिला महासचिव की जिम्मेदारी मिली है। अपनी नियुक्ति पर जिला महासचिव संजीव मलिक ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून, जिला अध्यक्ष संजय यादव सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे।