फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Thu, 25 Jan 2024 05:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित एक मकान में युवक का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान करीब 30 वर्षीय अमित के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, अमित बुधवार की रात को अपने कमरे में जाकर सोया था। वीरवार की सुबह उसका शव फंदे पर लटका हुआ मिला। जब तक परिजन संभालते, तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना पाकर सेक्टर-9 चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को नागरिक अस्पताल ले जाया गया। परिजनों के बयान के बाद पोस्टमार्टम करा दिया गया। पुलिस का कहना है कि युवक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। संभवत: इसी वजह से उसने यह कदम उठाया। बाकी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें