झज्जर। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) का पिछड़ा वर्ग (बीसी) सेल की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर बीसी सेल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सैनी जेजेपी कार्यालय पहुंचे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बीसी सेल के जिला अध्यक्ष मनोज पांचाल ने की, जिन्होंने सेल का विस्तार करते हुए संगठन को मजबूती देने पर जोर दिया। प्रदेशाध्यक्ष राजेश सैनी ने झज्जर के चारों हलकों के बीसी सेल अध्यक्षों की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि हरियाणा में पिछड़ा वर्ग को सम्मान और आगे बढ़ाने का काम देवीलाल ने किया था। आज हरियाणा को मुख्यमंत्री के रूप में नायब सैनी मिले हैं, इसका श्रेय भी कहीं न कहीं देवीलाल की सोच और नीतियों को जाता है।
कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष नंबरदार मनोज पांचाल, झज्जर हलका अध्यक्ष जयभगवान मारौत, बादली हलका सतीश उर्फ धौला, बेरी हलका शमशेर जांगड़ा और बहादुरगढ़ हलके की कमान उमेद सैन को सौंपी गई।
राजेश सैनी ने मुख्यमंत्री से मांग की कि बीसी समाज को नौकरियों में 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। उन्होंने कहा कि जेजेपी बीसी समाज को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से मजबूत करने के लिए लगातार काम करेगी।
इस दौरान उन्होंने दुष्यंत चौटाला को दूसरा देवीलाल बताते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। मनरेगा का नाम बदलने के मुद्दे पर बीसी सेल के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि अगर बीजेपी को सुधार करना है और लोगों को फायदा देना है तो यह बिना नाम बदले भी किया जा सकता है।
इस अवसर पर जेजेपी जिला अध्यक्ष संजय दलाल, श्रीराम दहिया, नसीब भारतीय, बलवान पांचाल, वीरेंद्र स्वामी मौजूद रहे।