फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हाईकोर्ट के आदेश पर तोड़ा मकान का छज्जा, परिजनों ने किया विरोध

Wed, 05 Nov 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
04jjrp12- बुलडोजर से मकान के छज्जे को तुड़वाते नप कर्मी। स्रोत-नप
विज्ञापन
झज्जर। तीन मूर्ति चौक के सामने वाली गली में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में नगर परिषद की टीम ने एक घर का छज्जा बुलडोजर व हथोड़ों से तोड़ा। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। कार्रवाई का परिजनों ने विरोध जताया लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। पीड़ित परिवार के सदस्य मोबाइल से पूरे घटनाक्रम के वीडियो बनाते हुए नजर आए।
विज्ञापन

परिजनों ने कहा कि वह स्टे का प्रयास कर रहे हैं और आज मकान का छज्जा ना तोड़ा जाए। वह खुद तोड़ लेंगे लेकिन अधिकारियों ने कोर्ट के आदेशों का हवाला दिया।
तीन मूर्ति मंदिर के सामने वाली गली में पड़ोसियों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। यह मामला स्थानीय अदालतों से होता हुआ हाईकोर्ट तक जा पहुंचा। महिला सुमित्रा देवी ने बताया कि कुछ साल पहले उनका किसी बात पर उनके पड़ोसी से विवाद हुआ था। उसी विवाद के दौरान उन्हें उनका मकान गिराने की धमकी दी थी। मामला एसडीएम कोर्ट में भी चला।
उनका आरोप है कि अधिकारियों से मिलीभगत कर एकतरफा फैसला अपने पक्ष में करा लिया। यह मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। उस पर पीड़ित परिवार स्टे लेने का प्रयास कर रहा है। पीड़ित परिवार की महिला सुमित्रा देवी ने बताया कि स्टे लेने से पहले ही उनके मकान के छज्जे को गिराने की कार्रवाई की गई है। इसका विरोध भी किया लेकिन पुलिस ने उनको पीछे हटा दिया।
विज्ञापन

डयूटी मजिस्ट्रेट एवं जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन अश्वनी ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर ही यह छज्जा गिराने की कार्रवाई की गई है। किस व्यक्ति का किससे विवाद है उन्हें इस बात से कोई लेना-देना नहीं है। वह तो केवल हाईकोर्ट के आदेश की अनुपालना के लिए ही यहां पर पहुंचे हैं।

हाईकोर्ट में अवमानना का केस दायर
नगर परिषद के बिल्डिंग इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि यह मामला स्थानीय अदालतों में भी चल रहा है। इसके अलावा हाईकोर्ट में अवमानना का केस भी दायर किया हुआ है। इसमें 20 नवंबर तक कार्रवाई की रिपोर्ट दी जानी है। इसी के चलते आज यह कार्रवाई अमल में लाई गई है।
विज्ञापन

04jjrp12- बुलडोजर से मकान के छज्जे को तुड़वाते नप कर्मी। स्रोत-नप

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें