फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आश्रम स्टाफ ढूढ़ रहा था सांप मौका देखकर भागीं दो बहनें

Fri, 12 Jul 2024 06:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
बहादुरगढ़ के सेक्टर 6 में स्थित उमंग जगन्नाथ आश्रम।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सेक्टर-6 स्थित हरियाणा राज्य बाल परिषद के उमंग जगन्नाथ बाल आश्रम में बीती रात सांप निकल आया। सांप ढूढ़ने की अफरा-तफरी का फायदा उठाकर दो बहनें आश्रम की दीवार कूदकर भाग निकलीं। सूचना पर पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार रात सभी बच्चे बाल आश्रम में एक साथ बैठे हुए थे। इस दौरान वहां एक सांप निकल आया। सांप देखते ही बच्चों में भगदड़ मच गई। अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आश्रम का स्टाफ सांप ढूंढ़ने में व्यस्त हो गया। इसी अफरा-तफरी का फायदा उठाकर दो सगी बहनें आश्रम के पीछे की दीवार कूदकर भाग निकलीं। बताया जा रहा है कि सप्ताह भर पहले ही दोनों बहनों को ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले एक परिवार के पास से यहां लाया गया था। दोनों बहने अपने परिवार के साथ नहीं रहना चाहती थी। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें बाल आश्रम में भेजा था। लेकिन, रात के समय दोनों संदिग्ध परिस्थितियों में यहां से भाग निकलीं। भागने वाली बहनों में एक बालिग और दूसरी नाबालिग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें