फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 घंटे बीते, जेएलएन कैनाल में डूबे छात्र नहीं लगा सुराग, नहर में उतारी नाव

विज्ञापन
नहर पर छात्र की तलाश के लिए पहुंचे अधिकारी व पुलिस टीम। - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
गोच्छी में मंगलवार को जेएलएन कैनाल में डूबे दसवीं कक्षा के छात्र का 28 घंटे बाद भी सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस व प्रशासन की टीम दिनभर नहर पर तैनात रही। प्रशासन की तरफ से बुलाए गए गोताखोर दिनभर नहर में छात्र को तलाशते रहे लेकिन वह काफी पर्यास के बाद भी गोताखोरों के हाथ नहीं लगा। पुलिस की तरफ से दो गोताखोर नहर में युवक की तलाश कर रहे हैं। बुधवार की शाम को पुलिस ने नाव मंगवाकर उसे भी नहर में उतारा है। फिलहाल नहर में करीब 15 फुट पानी चल रहा है। विभाग व प्रशासन की तरफ से पानी को कम नहीं करवाया गया है। पुलिस व प्रशासन के अधिकारी स्वयं भी नहर पर गश्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

- यह था मामला
मंगलवार की शाम को गांव गोच्छी निवासी 10वीं कक्षा का छात्र अनिल नहाते समय जेएलएन नहर में डूब गया था। वह नहर में तेज बहाव होने के कारण गहरे पानी डूब गया और उसके बाद से छात्र का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस के अधिकारियों की टीम ने भी जवाहर लाल नेहरू केनाल पर हर पुलिया के आसपास जांच की है। बाकरा हेड से निकलने वाली लोहारू फीडर के लिए चरखी दादरी पुलिस को भी सूचित किया जा चुका है। वहां की पुलिस भी नहर पर गश्त कर रही है। छात्र के परिवार में उसका एक बड़ा भाई लाला है जो 11वीं कक्षा में पढ़ता है। उनके पिता की करीब 10 वर्ष पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई थी। जबकि उनकी मां वर्ष 2010 में घर से अपने मायके के लिए निकली थी। उसके बाद से उसका भी कोई सुराग नहीं लगा है।
- 25 किलोमीटर तक की गश्त
बेरी के डीएसपी नरेश कुमार, पुलिस थाना प्रभारी जयभगवान ने गोच्छी गांव से लेकर बाकरा हेड तक व बाकरा हेड से लेकर अकेहड़ी मदनपुर पंप हाउस तक छात्र की तलाश की है। नहर पर एक राइडर निरंतर गश्त कर रही है। लेकिन छात्र का कुछ पता नहीं लगा है।
विज्ञापन

गांव गोच्छी में जेएलएन नहर में 10वीं कक्षा का नहाते समय डूब गया था, बुधवार को छात्र को तलाशने के लिए गोताखोरों की टीम लगी रही। लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। छात्र को तलाशने के लिए नाव भी मंगवाई गई है और पुलिस की टीम छात्र को तलाशने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

- जयभगवान, पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें