महेंद्रगढ़। दस दिवसीय गणेश महोत्सव की शनिवार से शुरूआत हो गई है। सुबह से ही मंदिरों से लेकर घरों में गणपति बप्पा को विराजित करने का दौर शुरू हो गया। अब दस दिन तक मंदिरों और घरों में गणपति बप्पा मोरया का जयघोष सुनाई देगा।
शहर के पंडित फूलचंद हनुमान मंदिर, प्राचीन शिव मंदिर सैनीपुरा, प्राचीन हनुमान मंदिर सैनीपुरा, मोदाश्रम मंदिर, सिसोठ माता भूरा भवानी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में गणपति बप्पा की मूर्ति को विराजित किया गया।
खालड़ा फैन जनसेवा ग्रुप के सदस्य मनीष राजपूत ने बताया कि मोहल्लावासियों के सहयोग से मोहल्ला सैनीपुरा में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में दूसरा बार गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। महिला मंडली द्वारा दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक भजन कीर्तन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को बाबा गणपति को लेकर श्रद्धालुओं ने प्राचीन शिव मंदिर पीपलवाला से लेकर मोहल्ला सैनीपुरा के विभिन्न मांर्गाें से होते हुए प्राचीन हनुमान मंदिर में पहुंचे। यहां पंडित विकास महाराज की ओर से पूजा-अर्चना करवाकर गणपति बप्पा की मूर्ति को विराजमान करवाया। इस मौके पर मुख्य यजमान रीना बंटी, सुमेर सैनी व रीना सैनी रही। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को विजर्सजन किया जाएगा। इस मौके पर संतोष देवी, इंद्रा देवी, चंपा देवी, शशि बाला, बीना देवी, कमलेश, किरण, योगिता, शिवानी, हिना, ज्योती, किरण, बबली, वीपी उपाध्याय, ओकेश, विकास, मनोज, साहिल, केशव सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
प्राचीन शिव मंदिर मोहल्ला सैनीपुरा के सदस्य कमल ने बताया कि सैनीपुरा में दूसरी बार गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। सुबह डीजे के साथ गणपति बाबा के साथ वार्ड पार्षद सीमा सैनी परिवार के घर से लेकर मोहल्ले के मुख्य मार्गाें से होते हुए मंदिर में पहुंचे। जहां पर गणपति को विराजमान किया। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरिया, मंगल मूर्ति मोरया का जयघोष लगाए। उन्होंने बताया कि यह उत्सव शनिवार से शुरू होकर 17 सितंबर तक चलेगा। इस मौके पर मनीष, विक्की, रितेश, अशोक सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।