फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में बनेगा मेहंदीपुर बालाजी और सालासर महाराज का मंदिर

Sun, 03 Nov 2024 03:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। एचएसआईआईडीसी सेक्टर-16 के नजदीक मेहंदीपुर बालाजी और सालासर महाराज के भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। हनुमान जी की 51 फुट की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। मंदिर के लिए 9 नवंबर को भूमि पूजन और भंडारा होगा। मंदिर दो वर्षों में बनकर तैयार होगा। बहादुरगढ़ क्षेत्र में यह पहला मंदिर ऐसा होगा, जिसमें मेहंदीपुर और सालासर महाराज की प्रतिमा स्थापित होंगी। मंदिर का निर्माण संकट मोचन बालाजी सेवा ट्रस्ट की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन


ट्रस्ट के अध्यक्ष लालचंद कॉलोनी निवासी रमेश भगत ने बताया कि मंदिर लगभग 400 गज जमीन पर बनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 9 नवंबर को भूमि पूजन के बाद कार्य की गति तेज की जाएगी। यह मंदिर बहादुरगढ़ वासियों के लिए ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों के श्रद्धालुओं के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगा। इसमें हनुमान जी की विशाल 51 फुट की मूर्ति बनाई जाएगी। मंदिर का भवन पूर्ण रूप से वातानुकूलित रहेगा। मंदिर में चार कमरों का भी निर्माण किया जाएगा, ताकि यहां पर आने वाले श्रद्धालु आराम कर सकें। मंदिर को बनाने के लिए दो वर्षों का लक्ष्य रखा गया है। भूमि पूजन के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी, कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ोली व बाबा कालीदास को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें