फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आसौदा टोडरान में कम्यूनिटी सेंटर में बनेगा टीन शेड

Tue, 06 Feb 2024 10:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
आसौदा टोडरान में ग्रामीणों को संबोधित करते पूर्व विधायक नरेश कौशिक।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव आसौदा टोडरान में कम्यूनिटी सेंटर में टीन शेड बनवाया जाएगा और गंदे पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण होगा। इन दोनों कार्यों पर पांच-पांच लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। ग्रामीणों की इस मांग को पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने पूरा किया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक आसौदा के कम्यूनिटी सेंटर में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। गांव में पहुंचने पर कौशिक का ग्रामीणों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। कौशिक ने कहा कि भाजपा सरकार में शहरों की तर्ज पर ग्रामीण आंचल में भी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है। पूरे प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य हो रहे हैं। जो भी जनसमस्याएं हैं उनका प्राथमिकता आधार पर निदान भी किया जा रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल पूरी ईमानदारी व पारदर्शी तरीके से सभी वर्ग के लोगों की भलाई के लिए कार्य कर रहे हैं और किसी वर्ग के साथ कोई भेदभाव नहीं हो रहा। गांव में होने वाले दोनों कार्य पंचायत समिति के जरिये करवाए जाएंगे। इन पर 10 लाख रुपये खर्च होंगे। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी, पंडित कोकल, पंडित सुरेश, पंडित महाबीर, पंडित ब्रह्मदत्त, समुंद्र सिंह, नान्हा मैंबर, विकास, धांधू प्रधान, जयपाल, बबला ब्लॉक समिति सदस्य, सरदार सिंह, महाबीर सिंह, अशोक पहलवान, पंडित नेसी पहलवान, महेंद्र थानेदार, जय सिंह, पंडित सत्ते, पंडित विजय कुमार, काला, परमेश मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें