फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सब जूनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए टीम का हुआ ट्रायल

Sat, 18 Jul 2026 05:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 56 : तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेते तैराक। स्रोत एकेडमी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। एचएल सिटी स्थित चैंपियंस एक्वेटिक अकादमी में जयपुर में आयोजित होने वाली सब जूनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप के लिए हरियाणा की टीम के चयन के लिए ट्रायल प्रतियोगिता आयोजित की गई।

प्रतियोगिता का शुभारंभ हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन के महासचिव अनिल खत्री ने किया। चयन प्रक्रिया के तहत खिलाड़ियों का टाइम ट्रायल लिया गया, जिसके आधार पर हरियाणा की टीम का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी अब 6 से 9 अगस्त तक जयपुर में आयोजित होने वाली सब जूनियर नेशनल स्विमिंग चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर अनिल खत्री ने कहा कि हरियाणा के तैराक लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार राज्य के खिलाड़ी पिछले नेशनल गेम्स की तुलना में अधिक पदक जीतकर हरियाणा का नाम पूरे देश में रोशन करेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन और मेहनत के साथ प्रतियोगिता में उतरने का संदेश देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

चयन ट्रायल में खिलाड़ियों के उत्साह और प्रतिस्पर्धा का स्तर देखने लायक रहा। कोचों और चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का बारीकी से आंकलन किया और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तैराकों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया। इस अवसर पर हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रवि सिंघरी, कोच साई जाधव, पदमपाल शर्मा, देशी ढाणी के निदेशक सुनील खत्री, कोच रविन्द्र, अनिल शर्मा, हरबीर, सत्यनारायण शर्मा, हनुमान खत्री भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें