फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: टैब कैसे चलाते हैं छात्र, अफसरों की टीम करेगी जांच

Sun, 24 Dec 2023 11:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शिक्षा विभाग 27 दिसंबर से सरकारी स्कूलों की मेगा मॉनिटरिंग करेगा। पहले यह दिसंबर के तीसरे सप्ताह में करवाई जानी थी, लेकिन भारत विकसित संकल्प यात्रा और गीता जयंती महोत्सव के चलते इसे आगे के लिए टाल दिया गया था। इसके लिए जिला शिक्षा अधिकारी की तरफ से संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

मेगा मॉनिटरिंग के लिए जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना संयोजक समग्र शिक्षा अभियान, डायट प्रिंसिपल के अलावा खंड शिक्षा अधिकारियों, एबीआरसी, बीआरपी, बीआरसी, डायट स्टॉफ की ड्यूटी लगाई गई है। बेरी ब्लॉक के लगभग 80 सरकारी स्कूलों में 44 अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी मेगा मॉनिटरिंग के लिए लगाई गई है। इन सरकारी स्कूलों में प्राइमरी, हाई, मिडिल व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को शामिल किया गया है। किसी अधिकारी व कर्मचारी को एक या अधिक से अधिक दो स्कूलों की जिम्मेदारी मॉनिटरिंग के लिए सौंपी गई है। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज का कहना है कि 27 दिसंबर को बेरी ब्लॉक में मेगा मॉनिटरिंग होगी। इसकी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।



मेगा मॉनिटरिंग में सरकारी स्कूलों में टीमों द्वारा कई बिंदुओं पर जांच कर अपनी रिपोर्ट दी जाएगी। इसमें सभी अधिकारी व कर्मचारी सुबह प्रार्थना सभा से पहले ही स्कूलों में पहुंच जाएंगे और प्रार्थना सभी किस प्रकार कराई जाती है, यह भी देखेंगे। कम से कम दो-दो प्राइमरी, मिडिल, हाई स्कूल व दो सीनियर सेकेंडरी स्कूलों की जांच करनी होगी। ई-अधिगम, बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार, उड़ान, एफएलएन कार्यक्रम को देखा जाएगा। शिक्षकों व छात्रों द्वारा टेबलेट के प्रयोग के साथ-साथ असाइनमेंट और गृह कार्य भी देखा जाएगा। इसी प्रकार स्कूल मुखिया और शिक्षक द्वारा सिलेबस के ब्लू प्रिंट, प्रश्न पत्र डिजाइन, सिलेबस को पूरा कराने बारे जागरूकता है या नहीं, यह भी देखा जाएगा। उड़ान का टाइम टेबल चेक किया जाएगा। टीचर गाइड और वर्कबुक का स्टेट सभी विषयों का चेक होगा। एफएलएन के तहत निपुण लक्ष्य बारे शिक्षकों की जागरूकता, कक्षाओं में प्रिंट रिच वातावरण, टीएलएम का प्रयोग, रीडिंग कॉर्नर, सभी प्रकार की किट का प्रयोग की भी जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन


लैब और लाइब्रेरी की होगी जांच
टीम द्वारा सरकारी स्कूलों में चल रही लैब और लाइब्रेरी की भी जांच की जाएगी। लैब में प्रयोग हो रहे उपकरणों की जांच होगी। इसी प्रकार से आईसीटी उपकरणों की भी जांच होगी। इसमें देखा जाएगा कि डिजिटल पैनल, प्रोजेक्टर, कंप्यूटर सहित अन्य उपकरण इंस्टॉल है या नहीं और इनका कितना प्रयोग हो रहा है। इसी प्रकार से पीटीएम रजिस्टर, विजिटर रजिस्टर, स्कूल मुखिया की डायरी, स्कूल की साफ-सफाई और मिड-डे-मिल की जांच होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें