फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar: झुग्गियों को गिराने पहुंचा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग का दस्ता, विरोध के बाद लौटा खाली हाथ

Thu, 06 Feb 2025 01:42 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग के अधिकारियों ने मजदूरों को चार दिनों के भीतर स्वयं अपनी झुग्गियां हटाने का निर्देश देकर लौटने का फैसला किया। इस चेतावनी के बाद प्रवासी मजदूरों में चिंता का माहौल है, क्योंकि उन्हें अब अपने आशियाने के उजड़ने का डर सता रहा है।
विज्ञापन
अवैध रूप से बनी सैकड़ों झुग्गियां - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर के सैक्टर-9 में अवैध रूप से बनी सैकड़ों झुग्गियों को हटाने पहुंचे हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग के दस्ते को प्रवासी मजदूरों के विरोध के चलते खाली हाथ लौटना पड़ा। यह कार्रवाई पुलिस सुरक्षा में की जानी थी, लेकिन झुग्गीवासियों ने इसका कड़ा विरोध किया।

विज्ञापन


इन झुग्गियों में करीब 15 वर्षों से प्रवासी मजदूर अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। अधिकतर मजदूर पंचायत विभाग में ठेके पर दिहाड़ी का काम करते हैं। जब हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग का दस्ता झुग्गियां हटाने पहुंचा, तो मजदूरों के परिवारों ने इसका विरोध किया। महिलाओं ने प्रशासन से सवाल किया कि यदि उनकी झुग्गियां तोड़ दी जाती हैं, तो उनके रहने की क्या व्यवस्था होगी?

विज्ञापन


हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग के अधिकारियों ने मजदूरों को चार दिनों के भीतर स्वयं अपनी झुग्गियां हटाने का निर्देश देकर लौटने का फैसला किया। इस चेतावनी के बाद प्रवासी मजदूरों में चिंता का माहौल है, क्योंकि उन्हें अब अपने आशियाने के उजड़ने का डर सता रहा है।
विज्ञापन


झुग्गीवासियों का कहना है कि वे यहां सालों से रह रहे हैं और उनकी रोजी-रोटी इसी जगह से जुड़ी है। ऐसे में सरकार को उनके पुनर्वास की उचित व्यवस्था करनी चाहिए, न कि अचानक उनके सिर से छत छीन लेनी चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें