-फोटो 59 : जनहित फैसलों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते प्रधान भूपेंद्र सैनी आढ़ती। स्रोत स्वयं
बहादुरगढ़। हरियाणा कैबिनेट की बैठक में पंचायती जमीन पर 20 सालों से काबिजों को मालिकाना हक देकर उन्हें 2004 के कलेक्टर रेट पर जमीन दिए जाने व रबी खरीद सीजन 2024-25 में फसल खरीद में आढ़तियों को नमी से हुए नुकसान की भरपाई करने के फैसले का आढ़तियों ने स्वागत किया है। बहादुरगढ़ सब्जी मंडी प्रधान भूपेंद्र सैनी ने मुख्यमंत्री से उनके चंडीगढ़ आवास पर मुलाकात कर आभार जताया। सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी लगातार जनहित के फैसले ले रहे हैं जिनका सीधा लाभ प्रदेश के लोगों को मिल रहा है। प्रदेश में सरकार समान विकास करवाने की विचारधारा को लेकर आगे बढ़ रही है। इस मौके पर प्रदीप कुमार, पुनीत सैनी, सुमित, अनिल, जितेंद्र, नीरज मौजूद रहे।