फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: द्वारका और नोएडा में टीम बीआरजी का शानदार प्रदर्शन

Tue, 29 Jul 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 52 : दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बीआरजी के धावक। स्रोत गु्रप - फोटो : पुलिस से कहासुनी करते कांवड़िये।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। द्वारका में कारगिल दिवस पर रन और नोएडा में ग्रीनाथॉन दौड़ प्रतियोगिता में बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप (बीआरजी) के धावकों ने शानदार प्रदर्शन किया। द्वारका में हुई कारगिल विजय दिवस रन में बीआरजी के धावक रवींद्र मलिक ने 45 से 59 आयु वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि 10 किलोमीटर में 40 आयु वर्ग में सत्यवान ने पहला स्थान पाया। 5 किलोमीटर बालिका वर्ग में संजू सैनी ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

ग्रुप सदस्य दीपक छिल्लर ने बताया कि धावकों ने विभिन्न श्रेणियों में कई पुरस्कार जीते और सभी ने उत्साह के साथ दौड़ पूरी की। कारगिल विजय दिवस रन द्वारका में 45-59 आयु वर्ग में 10 किमी दौड़ में मेजर कुलवंत ने चतुर्थ स्थान, नवीन दलाल ने आठवां स्थान प्राप्त किया। 40 से अधिक आयु वर्ग में 10 किलोमीटर में सत्यवान ने बाजी मारी। कृष्णा ने 10 किमी में 60 से अधिक आयु वर्ग में पहला स्थान पाया। जबकि बालकिशन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 5 किमी दौड़ में 45 से 49 आयु वर्ग में राजेश कुमार ने पहला, विजेंद्र ने दूसरा और राजीव ने तीसरा स्थान पाया। 21 किमी हाफ मैराथन महिलाओं में 45 से अधिक आयु में ललिता पांडे ने पहला, पुरुष वर्ग में राकेश सारण ने पहला, ओपन श्रेणी में सनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 5 किमी बालिका वर्ग में संजू सैनी पहले स्थान पर रही। वहीं नोएडा ग्रीनाथॉन में भी बीआरजी के धावक राजिंदर पाल सिंह ने प्रथम और शमशेर ने दूसरा स्थान पाया। इनके अलावा दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने वाले धावकों में अभय टेटे, अतुल उपाध्याय, देवेश, रोशनी, प्रमोद कुमार, नवीन सिंह, आकाश कुमार, रविंद्र आर्य, विकास राठी, नीरज राठी, कुलवंत सिंह, नसीब चंद, बालकिशन, मीनाक्षी अरोड़ा, सत्यवान, कौशल शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें