फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नहीं आई नैनो यूरिया, पांच घंटे में बिके 500 बैग...किसानों की उपप्रबंधक से हुई बहस

Tue, 29 Jul 2025 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
28jjrp04- झज्जर। शहर के कृ​षि एवं किसान कल्याण विभाग के पास ​स्थित सरकारी दुकान से यूरिया लेकर 
विज्ञापन
झज्जर। शहर के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पास मौजूद सरकारी दुकान से पांच घंटे में 500 बैग यूरिया किसानों को वितरित की गई। इस बार यूरिया के बैगों के साथ नैनों यूरिया नहीं आई। इस कारण हाथोंहाथ यूरिया के बैग किसानों को वितरित किए गए। वहीं कुछ किसानों ने अधिकारियों पर अपने जानकारों को पहले यूरिया दिए जाने के आरोप लगाए। इसके चलते किसानों और एचएलआरडीसी के उपप्रबंधक के बीच बहस भी हुई। बाद में किसानों को यूरिया वितरित कर दिया गया।
विज्ञापन

यूरिया लेने के लिए पहुंचे जौंधी गांव के कुछ किसानों ने बाद में आए किसानों को पहले यूरिया देने के बात कही। जौंधी गांव के किसान कुलदीप, विकास, अजय, व नरेंद्र ने कहा कि वह यहां पर सबसे पहले यूरिया लेने के लिए पहुंचे थे, लेकिन उनसे पहले किसी अन्य किसानों को यूरिया दिया जा रहा है। इस कारण यह किसान वहां पर एचएलआरडीसी के उपप्रबंधक से बहस बहस हो गई। वहीं एचएलआरडीसी के उप प्रबंधक ने लाइन अनुसार किसानों को यूरिया देने की बात कही। वहीं बाद में जौंधी गांव के किसानों को उनके नंबर पर यूरिया वितरित की गई।
जिले में किसानों की तरफ से यूरिया की मांग बढ़ी है जबकि डीएपी अब कम खरीदी जा रही है। शहर के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पास मौजूद सरकारी दुकान में रविवार को 500 बैग यूरिया पहुंची थी। सोमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे मशीन में चढ़ाने के बाद 10 बजे से यूरिया किसानों को वितरित करना शुरू किया गया। इस दौरान अलग-अलग गांव से किसान यूरिया लेने के लिए सरकारी दुकान पर पहुंचे। दोपहर तीन बजे तक सभी 500 बैग यूरिया किसानों को वितरित किए गए। इस दौरान कई किसान यूरिया नहीं मिलने के कारण खाली हाथ वापस लौटे।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर की अनाज मंडी में मार्केटिंग सोसाइटी की 44 नंबर दुकान पर शुक्रवार को 1500 बैग डीएपी पहुंची थी, जिसमें अब तक 600 बैग डीएपी किसानों को वितरित की गई है। अभी करीब 900 बैग डीएपी बची हुई है। शहर की अनाज मंडी में 44 नंबर दुकान पर पहुंचने वाले किसान डीएपी लेने के बजाय यूरिया की मांग कर रहे हैं। यूरिया की कमी के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पास सरकारी दुकान में रविवार को 500 बैग यूरिया पहुंची थी। सोमवार में मशीन में यूरिया चढ़ाने के बाद यूरिया किसानों को वितरित की गई। दोपहर तक सभी 500 बैग यूरिया किसानों को वितरित की गई। इस बार यूरिया के साथ नैनो यूरिया नहीं आई। सभी किसानों को उनके नंबर पर ही यूरिया वितरित की गई।
बाल किशन शर्मा, उप प्रबंधक, एचएलआरडीसी


शुक्रवार को 1500 बैग डीएपी अनाज मंडी की 44 नंबर दुकान पर पहुंची थी। सोमवार तक 600 बैग डीएपी किसानों को वितरित की जा चुकी है। वहीं 900 बैग डीएपी के बचे हुए हैं, जो आगामी दिनों में किसानों को वितरित किए जाएंगे।
सुनील कुमार, स्टोर कीपर, अनाज मंडी झज्जर 44 नंबर दुकान

28jjrp04- झज्जर। शहर के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पास स्थित सरकारी दुकान से यूरिया लेकर 

28jjrp04- झज्जर। शहर के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के पास स्थित सरकारी दुकान से यूरिया लेकर 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें