फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक समाज के होते हैं सच्चे निर्माता : डाॅ. आशा

Sat, 06 Sep 2025 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 55 : वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस पर हुए कार्यक्रम के दौरान प्राचा
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डाॅ. आशा शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित करके की गई। शिक्षक दिवस हर वर्ष 5 सितंबर को मनाया जाता है। इस दिन महान दार्शनिक, विद्वान, शिक्षक एवं भारत के दूसरे राष्ट्रपति डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म हुआ था। शिक्षा के प्रति उनके समर्पण और प्रेरणादायक योगदान के कारण ही उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने की परंपरा स्थापित हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को छात्राओं ने विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं। इसमें कविता, भाषण, गीत और एकल व सामूहिक नृत्य शामिल थे। अंत में छात्राओं ने प्राचार्य और प्रवक्ताओं के साथ मिलकर केक काटा और सभी को शिक्षक दिवस की बधाई दी। इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की कल्चरल कमेटी की ओर से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें