-फोटो 53 : राजेंद्र सिंह जून, पूर्व विधायक।
बहादुरगढ़। पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून ने कहा कि बहादुरगढ़ में हुई बरसात ने भाजपा सरकार के विकास के तमाम दावों की पोल खोल दी है। आज शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की जनता जलभराव के कारण भारी परेशानियों का सामना कर रही है। पूर्व विधायक ने कहा कि बरसात और जलभराव के कारण किसानों की फसलें भी बर्बाद हो गई हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सरकार तुरंत सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा जारी करे। हरियाणा की भाजपा सरकार सिर्फ झूठ की राजनीति करती है, जबकि धरातल पर पूरे प्रदेश की जनता बरसात के कारण हुए जलभराव से परेशानी और आर्थिक नुकसान उठाने को मजबूर हैं।