फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: आत्मरक्षा के गुर सीखकर सड़क पर मनचलों को सिखाएं सबक

Sat, 22 Nov 2025 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो नंबर 72: छात्रों को आत्मरक्षा के गुण देते पूर्व सीआईएसएफ अधिकारी।
विज्ञापन
बादली। आत्मनिर्भर बनना आवश्यक है, जिसके लिए आत्मरक्षा के गुर सीखना चाहिए। छोटी-छोटी आसान ट्रिक को सीखकर कोई भी अपनी सुरक्षा आसानी से कर सकता है। चौधरी धीरपाल राजकीय महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ ने लड़कियों की सेफ्टी और सेल्फ डिफेंस तकनीक पर एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया।
विज्ञापन

इसमें सीआईएसएफ के पूर्व पुलिस ऑफिसर एवं पहल फाउंडेशन के चीफ ट्रस्टी तकदीर सिंह ने छात्रों को बताया कि छोटे-छोटे टिप्स सीखकर सड़क पर मनचलों को सबक सिखाया जा सकता है। खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ी हार है। अपने डर को ताकत में बदलें। आत्मविश्वास ही पहला और सबसे बड़ा ब्रह्मास्त्र है।
महिला प्रकोष्ठ की नोडल ऑफिसर पूनम शर्मा इवेंट की आयोजक रहीं और डॉक्टर शर्मिला, रेणु, डॉक्टर पूनम, संदीप, समता मौजूद रहे जबकि प्राचार्य आनंद कल्याण में मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें