फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कर संबंधी समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान

Fri, 03 Jul 2026 08:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-54: बहादुरगढ़ के फुटवियर पार्क में हुई बैठक के दौरान उद्यमी ओर जीएसटी अधिकारी। स्रोत फुटविय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। फुटवियर पार्क में शुक्रवार को ओटीएस-2026 (वन टाइम सेटलमेंट स्कीम) पर बैठक आयोजित की गई। उद्योगपतियों को योजना की जानकारी दी गई। कर संबंधी प्रश्नों और समस्याओं का समाधान किया गया।
झज्जर के जीएसटी उपायुक्त अजय कंसल, ईटीओ विजय भाटिया सहित आबकारी एवं कराधान विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने बताया कि योजना प्री-जीएसटी मामलों के लंबित विवादों के निपटारे का बेहतर अवसर प्रदान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योगपतियों ने कराधान से जुड़े विभिन्न मुद्दों और व्यावहारिक समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने सवालों के जवाब दिए। योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सुभाष जग्गा, विकास आनंद सोनी, मनोज सिंघल, पवन जैन, दर्शन सिंह, सीए अखिल मित्तल, अजय खट्टर, केके. सेठ, प्रयाग अग्रवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें