फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पावर पाॅइंट प्रतियोगिता में तन्नू और निबंध लेखन में सारिका प्रथम

Mon, 06 Oct 2025 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
06jjrp01- राजकीय नेहरू कॉलेज के विद्यार्थी स्टाफ के साथ। स्रोत-कॉलेज
विज्ञापन
झज्जर। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय के कंप्यूटर विज्ञान विभाग में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता और हिंदी एवं संस्कृत साहित्य परिषद के तत्वाधान में महर्षि वाल्मीकि पर केंद्रित भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार पूनिया ने कहा कि हम एआई के युग में प्रवेश कर चुके हैं। इसके साथ चुनौतियां और खतरे भी जुड़े हैं, जिनसे सावधान रहने की जरूरत है। पावर प्वाइंट प्रतियोगिता का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ. विकास सुहाग ने किया।
विद्यार्थियों ने आधुनिक तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और डिजिटल एजुकेशन जैसे विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया। पावर प्वाइंट प्रतियोगिता में एमएससी कंप्यूटर द्वितीय वर्ष की तन्नू ने पहला, रूचि ने दूसरा और संजू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि हर्ष सर्वश्रेष्ठ व्याख्याता रहे।
विज्ञापन

डॉ. सुधीर और राजेश कुमार ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। हिन्दी एवं संस्कृत विभागाध्यक्ष शिवशंकर ने भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें एमए हिन्दी द्वितीय वर्ष की सारिका ने पहला, एमए हिन्दी द्वितीय वर्ष की ज्योति ने दूसरा तथा बीए प्रथम वर्ष की क्षमा और एमए हिन्दी द्वितीय वर्ष की दिव्या ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्राध्यापक दीपक कुमार, शिवशंकर और डॉ. सुरजीत ने निर्णायक की भूमिका निभाई। आयोजन में कृष्ण कुमार, सुदेश कुमारी व मोनू कुमारी ने सहयोग दिया। विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. अमित भारद्वाज, प्रदीप सुहाग, मनोज कुमार और सुशील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें