फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: चौदस मेले का समापन, श्रद्धालुओं का लगा तांता

Mon, 06 Oct 2025 09:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
06jjrp06- माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
बेरी। मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में सोमवार को श्रद्धालुओं ने माथा टेकते हुए परिवार के लिए मंगल कामना की। चौदस के दिन अल सुबह से देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। नवरात्र से ही बेरी का माहौल मेलामय बना हुआ है। रात के समय में जगमगाती हुई रोशनी लोगों का स्वागत करती है। चौदस के दिन भी मां की प्रतिमा के दर्शन करने की परंपरा है।
विज्ञापन

भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन किए और इसी के साथ मेला का समापन हो गया। माथा टेकने के बाद लोगों ने मेले में जमकर खरीदारी की। प्रशासन की ओर से भी मेले के मद्देनजर पुख्ता इंतजाम दिखाई दिए। बेरी व आसपास के गांव के किसान फसल की अच्छी बिक्री पर मंदिर में फसल का भोग लगाते हैं।
सुबह करीब 5 बजे मां की प्रतिमा को बाहर वाले मंदिर में लाया गया। पुजारी कुलदीप वशिष्ठ ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना करवाई। उन्होंने बताया कि वैसे तो हर महीने श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है, लेकिन हर छठे महीने मेला लगता है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु आते हैं और मां के दरबार में हाजिरी लगाते हैं।
विज्ञापन

बेरी थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि चौदस मेला शांतिपूर्ण संपन्न हो गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए थे। मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में पहले नवरात्रे से अष्टमी तक हजारों श्रद्धालु मां के दरबार में माथा टेकते हैं।
विज्ञापन

06jjrp06- माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें