झज्जर। बीसीसीआई की महिला अंडर-19 टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी में बहादुरगढ़ निवासी तनिष्का शर्मा की टीम-बी ने फाइनल मुकाबले में टीम-ए को हराकर खिताब जीत लिया। वहीं तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में गांव पहाड़ीपुर निवासी पूर्वा सिवाच की टीम-सी को हार का सामना करना पड़ा। पूर्वा ने इस मुकाबले में 12 रन बनाए। वहीं फाइनल में तनिष्का चार रन ही बना सकीं।
विज्ञापन
बिलासपुर के लुहनू क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए फाइनल में टीम-बी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। टीम-ए ने सात विकेट पर 121 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम-बी ने 19.2 ओवर में सात विकेट पर 122 रन बनाकर जीत दर्ज की। तनिष्का ने बल्लेबाजी में चार रन बनाए और एक कैच भी पकड़ा।
तीसरे स्थान के मुकाबले में टीम-सी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में सात विकेट पर 131 रन बनाए। पूर्वा ने आठ गेंदों में एक चौके की मदद से 12 रन बनाए। जवाब में टीम-डी ने 14.4 ओवर में तीन विकेट खोकर 133 रन बनाए और तीसरा स्थान हासिल किया।