फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दिल्ली में एंट्री पर सख्ती, बहादुरगढ़ के 13 बॉर्डरों पर वाहनों की जांच तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए टीकरी बॉर्डर समेत बहादुरगढ़ के आसपास के 13 बॉर्डरों पर वाहनों की जांच सख्त कर दी गई है। बीएस-6 से कम श्रेणी के वाहनों को दिल्ली में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। वहीं, वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) नहीं होने पर 10 हजार रुपये का चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन

जांच के दौरान निर्धारित अवधि पूरी कर चुके वाहनों को जब्त किया जा रहा है, जबकि बीएस-4 श्रेणी के वाहनों को बॉर्डर से वापस लौटाया जा रहा है। दिल्ली में प्रवेश के लिए लागू मानकों को देखते हुए उद्यमी भी आवागमन के लिए निर्धारित श्रेणी के वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
बहादुरगढ़ के यातायात प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि वाहनों की आवाजाही पर निगरानी रखने के लिए पुलिस ने पांच विशेष नाके लगाए हैं। यहां पुलिस और संबंधित विभागों की टीमें वाहनों के दस्तावेजों और उत्सर्जन मानकों की जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें