फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: तनिष्का शर्मा अंडर-19 टी-20 शृंखला भारतीय टीम में चयनित

Fri, 12 Jun 2026 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
11jjrp07- झज्जर। तनिष्का शर्मा
विज्ञापन
झज्जर। बहादुरगढ़ निवासी तनिष्का शर्मा का आगामी श्रीलंका के साथ होने वाली अंडर-19 टी-20 शृंखला के लिए भारतीय टीम में चयन हुआ है। तनिष्का शर्मा का भारतीय टीम में चयन होने पर कोच व परिवार में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

आगामी 22 जून से 6 जुलाई तक श्रीलंका अंडर-19 की टीम भारत का दौरा करेगी। इस दौरान भारत के चेन्नई में टी-20 और पांडिचेरी में एकदिवसीय मैचों की शृंखला खेली जाएगी। इस दौरान तीन टी-20 मैचों की शृंखला के लिए तनिष्का शर्मा का चयन किया गया है। हाल ही में एनसीए के अभ्यास मैचों के दौरान भी तनिष्का शर्मा का शानदार प्रदर्शन रहा है।
तनिष्का शर्मा अब तक बीसीसीआई की तरफ से आयोजित होने वाली अंडर-15, अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर महिला टीम की प्रतियोगिताओं में खेल चुकी हैं। सभी प्रतियोगिताओंं में तनिष्का शर्मा का शानदार प्रदर्शन रहा है। तनिष्का शर्मा टॉप ऑर्डर की बल्लेबाज हैं।
विज्ञापन

तनिष्का शर्मा अंडर-15, अंडर-19 और सीनियर हरियाणा की टीम की कप्तान भी रह चुकी हैं। अंडर-15 हरियाणा टीम तनिष्का शर्मा की कप्तानी में चैंपियन भी बनी हैं। इसके साथ ही तनिष्का शर्मा पिछले सीजन हरियाणा अंडर-23 की टीम की चैंपियन भी बनी हैं।
तनिष्का शर्मा के पिता पुनीत शर्मा एक निजी कंपनी में कार्य करते हैं। वहीं, उनकी माता प्रियंका गृहिणी हैं। तनिष्का शर्मा के कोच राजेश गुलिया ने बताया कि पिछले लंबे समय से तनिष्का शर्मा काफी मेहनत कर रही हैं। इसका परिणाम तनिष्का को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें