फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरियादी की शिकायत पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करें : सावन

Sun, 28 Jul 2024 05:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
झज्जर के लघु सचिवालय में​ स्थित पुलिस कार्यालय में पुलिस अ​धिकारियों की बैठक लेते हुए पुलिस
विज्ञापन
झज्जर। लघु सचिवालय सभागार में शुक्रवार को पुलिस उपायुक्त हैडक्वार्टर शशांक कुमार सावन ने भारत में लागू हो चुके नए कानूनों के संबंध में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक ली।
विज्ञापन

उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों को नए कानूनों के बारे में उनको बारीकी से समझाते हुए समाधान बताया और हिदायत दी है कि नए कानूनों के बारे में जो जानकारी उन्हें विशेष कोर्स के माध्यम से दी गई है, उनका गहनता से अध्ययन करें ताकि पुलिस कार्यशैली को अधिक प्रभावी बनाकर आरोपियों को सजा दिलाई जा सकें। उन्होंने कहा कि पुलिस के पास आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करें और उन्हें न्याय दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाए ताकि पीड़ित को समय पर न्याय मिल सके।

अगर कोई बच्चा, महिला या फिर वरिष्ठ नागरिक आपके पास कोई शिकायत लेकर आता है तो उसकी हर संभव सहायता करें। अगर वे शिकायत लिखने में असमर्थ है तो उनकी शिकायत लिखवाने में सहायता करें। आपराधिक किस्म के व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखते हुए उनको सलाखों के पीछे पहुंचाए। महिला विरुद्ध अपराधों की आने वाली शिकायतों पर कर्मचारी तुरंत प्रभाव से काम करें। थाने में आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ सम्मान पूर्वक व्यवहार करें। उनकी बातों को सुने और कानून के दायरे में रहकर उनका समाधान करें। इस दौरान पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ जोन मयंक मिश्रा, झज्जर जोन पुलिस उपायुक्त लोगेश कुमार, एसीपी बादली शुभम सिंह आईपीएस, एसीपी अखिल कुमार, एसीपी शमशेर सिंह, एसीपी प्रदीप कुमार, एसीपी धर्मवीर सिंह, एसीपी गुलाब सिंह, एसीपी अखिल कुमार, एसीपी राजेंद्र सिंह, एसीपी संजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें