फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य नमस्कार से शरीर स्वस्थ और मन होता है एकाग्र : रेणु सिंधु

Thu, 19 Feb 2026 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 57 : छात्राओं को योगाभ्यास कराते हुए रेणु सिंधु। स्रोत स्कूल
विज्ञापन
बहादुरगढ़। माल गोदाम रोड स्थित वैश्य आर्य कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयुष विभाग के निर्देशानुसार योग शिक्षिका रेणु सिंधु द्वारा छात्राओं को सूर्य नमस्कार करवाया गया। योग शिक्षकों ने सूर्य नमस्कार के विभिन्न चरणों का अभ्यास कराते हुए इसके शारीरिक व मानसिक लाभों से अवगत कराया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नियमित सूर्य नमस्कार से शरीर स्वस्थ और मन एकाग्र होता है और जीवन में मानसिक तनाव की कमी आती है। योग द्वारा हम अपने जीवन को उत्साहवर्धक बना सकते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को योग के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा है। छात्राओं ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें