फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सूरज राणा ने हरियाणा स्टेट स्ट्रेंथ लिफ्टिंग में स्वर्ण पदक

Sun, 05 Jan 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 57:  विजेता खिलाड़ी सूरज राणा के साथ कोच नीरज शर्मा व अन्य। स्रोत स्वयं - फोटो : चंदन गुप्ता के पिता सुशील गुप्ता साथ में मां संगीता गुप्ता।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ की औमेक्स सिटी में रहने वाले खिलाड़ी सूरज राणा ने हाल ही में लोहारू में आयोजित हुई हरियाणा स्टेट स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। विजेता खिलाड़ी का बहादुरगढ़ पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन

लोहारू में पांच दिवसीय हरियाणा स्टेट स्ट्रेंथ लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बहादुरगढ़ के खिलाड़ी सूरज राणा ने 85 किलोग्राम भार वर्ग में अलग-अलग प्रतिस्पर्धाओं में कुल 527 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने जीत का श्रेय अपने परिजनों और कोच नीरज शर्मा को दिया। सूरज रेलवे पुलिस फोर्स में कार्यरत हैं। नीरज शर्मा ने बताया कि सूरज का अगला लक्ष्य नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक हासिल करना है। इन खेलों के लिए सूरज ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इस अवसर पर जय सिंह, जितेंद्र शर्मा और शोभित ने सूरज राणा को शुभकामनाएं दी और भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें