फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सुपर-100 ...17 होनहारों ने बाजी मारी

Thu, 18 May 2023 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा के स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सुपर 100 योजना के लिए सूची जारी कर दी है। इस योजना में राज्य सरकार मेधावी छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मुफ्त आवासीय कोचिंग प्रदान करेगी।
विज्ञापन

योजना के तहत जिले के 256 विद्यार्थियों ने इसके लिए 14 फरवरी को परीक्षा दी थी। जिसके तहत जिले के 17 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इनमें से 10 बच्चों का कैंपस कोचिंग के लिए व वेटिंग लिस्ट में शामिल सात बच्चों को ऑन लाइन कोचिंग दी जाएगी। हरियाणा सरकार ने मेधावी छात्रों के लिए ‘सुपर 100’ योजना शुरू की है। इस योजना के तहत, 10 वीं कक्षा में 80 फीसदी से अधिक अंक हासिल करने वाले सभी सरकारी स्कूली छात्रों को बोर्डिंग सुविधा के साथ-साथ जेईई, एनईईटी के लिए मुफ्त कोचिंग मिलती है। मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं के लिए यह प्रशिक्षण पाठ्यक्रम 2 साल का है और बिल्कुल मुफ्त है। इस योजना में प्रवेश पाने के लिए सरकार उम्मीदवारों के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी।
- 256 विद्यार्थियों ने दी थी परीक्षा
सुपर-100 की परीक्षा के लिए झज्जर के शहीद रमेश कुमार राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 14 फरवरी को हुई परीक्षा में 256 विद्यार्थी बैठे थे। इन में से केवल 17 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। अगर कैंपस कोचिंग के लिए चयनित विद्यार्थियों में से अगर कोई बच्चा विकल्प संस्था रेवाड़ी में नहीं जाता है तो उसके स्थान पर प्रतीक्षा सूची से बच्चों को शामिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- वर्जन
सरकारी स्कूली छात्रों को बोर्डिंग सुविधा के साथ-साथ जेईई, एनईईटी के लिए मुफ्त कोचिंग के लिए निदेशालय की तरफ से सूची जारी कर दी गई है। झज्जर जिले के 17 बच्चों का इसके लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन

- जेएस दलाल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें