फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: महिला को सांझा देकर सोने की चेन लेकर फरार हुए युवक

Thu, 18 May 2023 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। देवीलाल पार्क में अपने पोते को घुमाने गई एक वृद्धा को कागज के नकली नोटों की गड्डी दिखाकर झांसे में लेकर उसकी सोने की चेन लेकर दो शाति फरार हो गए। वृद्धा ने इसकी शिकायत थाना सेक्टर-6 पुलिस को दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घटना सोमवार शाम करीब छह बजे की है। शहर के डीएस आर्या स्कूल के पास 66 फुटा रोड पटेल नगर की रहने वाली सुनीता देवी अपने पोते को देवीलाल पार्क में घुमाने के लिए गई थी। उसी दौरान पार्क में उसे दो लड़के मिले। एक लड़के ने एक पैकेट दिया। और कहने लगा कि इसमें 500 की गडडी और उसका कीमती सामान है। कुछ देर के लिए अपने पास रख लो। इसी दौरान दूसरे लड़के ने उन्हें बातों के जाल में उलझा लिया। उन्होंने महिला के सोने की चेन दिखाने को कहा तो उसने चेन उतारकर दे दी। दोनों वहां से भाग गए। महिला ने युवकों द्वारा दिया गया पेकेट चेक किया तो उसमें गड्डी में ऊपर और नीचे 500 के नोट थे बीच में कागज लगे थे। अपने साथ ठगी का एहसास होने पर सुनीता देवी तुरंत पार्क की तरफ दौड़ी, लेकिन दोनों युवक नहीं मिले। महिला ने पुलिस को शिकायत देकर 70 हजार रुपये की सोने की चेन ले जाने के आरोप में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें