फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सुनीता और सूरज ने जीता स्वर्ण पदक

Wed, 08 Apr 2026 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 98 : पदक विजेता खिलाड़ी कोच नीरज शर्मा के साथ। स्रोत कोच
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली में आयोजित स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में तीन खिलाड़ियों ने पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सुनीता धाकड़ और सूरज राणा ने स्वर्ण पदक तो आशु ने रजत पदक जीता। विजेता खिलाड़ियों का बहादुरगढ़ की ओमेक्स सिटी में पहुंचने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कोच नीरज शर्मा ने बताया कि दिल्ली के जंगपुरा में स्टेट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था। दिल्ली पुलिस में कार्यरत सुनीता धाकड़ ने 63 किलोग्राम भार में और आरपीएफ में तैनात सूरज राणा ने 83 किलोग्राम भार में स्वर्ण पदक जीता। आशु ने 93 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया।
कोच नीरज शर्मा ने बताया कि सुनीता धाकड़ और सूरज राणा का चयन जल्द ही महाराष्ट्र में होने जा रही सीनियर नेशनल पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। पदक विजेता रणवीर पावरलिफ्टिंग अकादमी में प्रैक्टिस करते हैं। इस मौके पर खेल प्रेमी नरेश गहलोत, कुलदीप और संदीप ने भी विजेता खिलाड़ियों को जीत पर शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें