फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जनगणना ड्यूटी से खाली हो गए विद्यालय, पढ़ाई पर संकट गहराया

Wed, 08 Apr 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो-57: बहादुरगढ़ के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रही जनगणना कार्य की ट
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जनगणना कार्य में शिक्षकों की ड्यूटी लगाए जाने से बहादुरगढ़ क्षेत्र में सरकारी स्कूलों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। क्षेत्र के अधिकांश सरकारी स्कूलों के शिक्षक छह अप्रैल से तीन दिवसीय जनगणना कार्य की ट्रेनिंग ले रहे हैं। इससे कई स्कूलों में तो कक्षाएं लगभग खाली हो गई हैं।
विज्ञापन

आसौदा, छारा, दहकोरा समेत बहादुरगढ़ के कई गांवों के स्कूलों में हालात चिंताजनक है। शहर के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहादुरगढ़ और जीपीएस आसौदा सहित कई शिक्षण संस्थानों में नियमित कक्षाएं नहीं लग पा रहीं।
इन दोनों स्कूलों के सभी शिक्षक ट्रेनिंग पर हैं। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत और प्रवेश प्रक्रिया के बीच यह स्थिति और भी गंभीर हो गई है। अभिभावकों को भी बच्चों के दाखिले और पढ़ाई को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें