फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनावपूर्ण ड्यूटी में वरदान सूर्य नमस्कार : योगाचार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। पुलिस लाइन में आयुष्मान विभाग की ओर से आयोजित सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में योगाचार्य बलदेव ने पुलिस कर्मियों को सूर्य नमस्कार के महत्व और स्वास्थ्य लाभ बताए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सूर्य नमस्कार एक संपूर्ण योग अभ्यास है जिसमें 12 योग आसनों का समावेश होता है। यह शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक संतुलन बनाए रखने में सहायक है।
योगाचार्य ने कहा कि पुलिस कर्मियों की ड्यूटी अत्यंत तनावपूर्ण और चुनौतीपूर्ण होती है। ऐसे में सूर्य नमस्कार उन्हें शारीरिक रूप से मजबूत रखने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी शांत और संतुलित बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। नियमित अभ्यास से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। सहनशक्ति बढ़ती है और दिनभर की थकान दूर होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान लाइन अफसर निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने योग करवाने के लिए आई टीम का पौधारोपण कर सम्मानित किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें