फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर में बनेंगे सेकेंडरी कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट

विज्ञापन
-फोटो 65 : वार्ड 23 में बनने वाले कूड़ा कलेक्शन सेकेंडरी प्वाइंट के निर्माण कार्य का नारियल फोड़क
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नगर परिषद की ओर से कूड़ा कलेक्शन के लिए सेकेंडरी प्वाइंट बनाए जाएंगे। झज्जर रोड स्थित वार्ड नंबर 23 में कूड़ा कलेक्शन सेकेंडरी प्वाइंट के निर्माण कार्य का शनिवार को चेयरपर्सन सरोज राठी ने शिलान्यास किया। इसमें 7 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद की योजना के अनुसार पूरे शहर में 6 से 7 सेकेंडरी कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट बनाए जाएंगे ताकि सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके। चेयरपर्सन ने कहा कि नगर परिषद का लक्ष्य शहर को स्वच्छ, स्वस्थ और रहने योग्य बनाना है।
वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा ने कहा कि यह योजना शहरवासियों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। इससे कचरे का उचित तरीके से प्रबंधन हो सकेगा और सफाई कर्मचारियों के काम में भी सुविधा होगी। मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन विनोद कौशिक, पार्षद प्रतिनिधि संजीव मलिक, पार्षद राजेश तंवर, चेयरपर्सन प्रतिनिधि रमेश राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें