फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीएमओ ने किया सीएचसी छारा का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) छारा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में परखा। इलाज के लिए आए मरीजों से बातचीत की। कर्मचारियों की हाजिरी भी जांची। गैरहाजिर पाए गए कर्मचारियों को चेतावनी दी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने कर्मचारियों को अनुशासन के साथ एकत्र कर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए हिदायतें दीं। उन्होंने कहा कि भविष्य में जिले के किसी भी स्वास्थ्य संस्थान में स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी डॉक्टर व कर्मचारी अपने कार्य के प्रति सचेत नहीं पाया गया या गैरहाजिर पाया गया तो उस दिन का वेतन कट जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की निरीक्षण टीम व छापामार टीम का गठन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग आमजन को समर्पित है। प्रत्येक स्वास्थ्य कर्मी का दायित्व बनता है कि समय से अपने सेवा स्थान पर पहुंच सरकार द्वारा दिया गया कार्य ईमानदारी से करें ताकि संस्थान में आने वाले व्यक्ति को
विज्ञापन

किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें