संवाद न्यूज एजेंसी
वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में आत्महत्या रोकथाम पर जागरूकता कार्यक्रम
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। राष्ट्रीय सेवा योजना और युवा रेडक्रॉस इकाई ने इसका आयोजन किया।
स्वयंसेविकाओं ने प्रेरणादायक स्लोगनों से जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने मानसिक परेशानियों से जूझ रहे लोगों के प्रति संवेदनशील रहने को कहा। स्लोगनों में बताया गया कि कठिन परिस्थितियां जीवन का अंत नहीं हैं। परेशानी में विश्वसनीय व्यक्ति से बात करना और विशेषज्ञ की सहायता लेना जरूरी है।
प्राचार्या आशा शर्मा ने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि आत्महत्या समाधान नहीं, बल्कि जीवन का एक कठिन क्षण है। सही समय पर बातचीत और सहयोग से उम्मीद की नई किरण जग सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से सकारात्मक सोच और सहयोग का वातावरण बनाने का आह्वान किया।