फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में परिजनों ने डीएसपी से लगाई न्याय की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। 26 अप्रैल को यादव धर्मशाला के पास फंदा लगाकर जान देने वाले युवक की मौत का राज उसके मोबाइल ने 28 अप्रैल को खोल दिया था। मृतक ने फंदा लगाने से पहले अपना वीडियो भी बनाया था। जब उसकी पत्नी ने मोबाइल का लॉक खुलवाया और तो फोन में एक वीडियो मिला। जिसमें पड़ोस के ही एक युवक पर गोली मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। उसके बाद वीरवार को मृतक के परिजन डीएसपी राहुल देव से मिलने पहुंचे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इससे पहले भी 29 अप्रैल को मृतक के परिजन डीएसपी व शहर पुलिस थाना प्रभारी को शिकायत दे चुके हैं।
विज्ञापन

शहर छावनी के नरेश कुमार टॉयर पंक्चर का काम करता था। दुकानदार नरेश के फंदा लगाने का कोई और कारण नहीं बल्कि पैसे का लेनदेन था और उसी से परेशान होकर नरेश ने जिंदगी को अलविदा कहने का फैसला कर लिया और अपने घर के ही एक कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
नरेश की मौत का असली रहस्य 28 अप्रैल को उस समय खुला जब मृतक की पत्नी ममता ने उसका मोबाइल फोन खोला। मोबाइल फोन में ही मिली लाइव वीडियो से पता चला कि नरेश की मौत का असली कारण पैसों का लेन-देन था। अपने मोबाइल फोन से बनाई वीडियो में मृतक नरेश साफ-साफ कहता सुनाई दे रहा है कि उसने पिछले लॉकडाउन में पड़ोस के ही अनमोल नामक युवक से दस हजार रुपये लिए थे। जिसे आरोपी ने ब्याज दर ब्याज जोड़कर 41 हजार रुपये बना दिए। नरेश ने यह भी कहा है कि उसने आरोपी को पांच-छह हजार रुपये दे भी दिए। लेकिन आरोपी उस पर बाकी रकम को लौटाने का दबाव बना रहा है और न दिए जाने की सूरत में गोली मारकर हत्या किए जाने की बात भी कह रहा है। नरेश का यह भी कहना था कि वह पैसे लौटाने में सक्षम नहीं है और ज्यादा परेशान है। यही वजह है कि वह अब जीना नहीं चाहता। मोबाइल फोन से खुले मौत के राज के बाद वीरवार को एक बार फिर से नरेश के परिजन डीएसपी से मिलने पहुंचे। डीएसपी ने जांच अधिकारी को अपने कार्यालय में बुलाकर उसे मामले में आवश्यक कार्रवाई करने निर्देश दिए।
विज्ञापन

वर्जन
झज्जर छावनी मोहल्ले के मृतक नरेश कुमार के परिजन मिलने आए थे। उन्होंने इस मामले में एक वीडियो व अन्य दस्तावेज पुलिस को सौंपे हुए हैं। जिनकी जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- राहुल देव, डीएसपी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें