फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों और सब्जी मंडी में लग रही भीड़, संक्रमण का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। कोरोना से बचाव के लिए प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन का लोग पालन नहीं कर रहे हैं। बाजारों और सब्जी मंडी में लोगों की भीड़ लगा रही है और संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

सब्जी मंडी में कोरोना के संक्रमण के चलते जिला मजिस्ट्रेट की तरफ से बिना मास्क वाले लोगों के प्रवेश पर बेशक प्रतिबंध लगाया गया हो, लेकिन इन आदेशों की किसी को भी परवाह नहीं है। यहां पर सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। न तो दुकानदार नियमों का पालन कर रहे हैं और न ही ग्राहक। यही हाल शहर के बाजार का है। दुकानों पर शारीरिक दूरी तक का पालन नहीं हो रहा है।
जिस समय झज्जर में लॉकडाउन लगा और कोरोना के मरीज पिछले साल सामने आए तो वह सब्जी मंडी से ही मिले थे। उस समय कई माह तक सब्जी मंडी में आमजन के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। केवल पास वाले आढ़ती व दुकानदारों को ही मंडी में आने का आदेश दिया गया था। उस समय मासाखोर और आढ़तियों को दुकान लगाने तक की अनुमति नहीं थी। इतना होने के बावजूद अब कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बाद भी कोई सबक नहीं ले रहा है। न दुकानदार और न ही ग्राहक। सब्जी मंडी के गेट से लोग बिना मास्क के ही प्रवेश कर रहे हैं। यहां पर आने वाले मात्र 50 प्रतिशत लोगों के चेहरों पर मास्क दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

दुकानों के खुलने के समय में किया गया है परिवर्तन
कोरोना संक्रमण के चलते लगाए गए लॉकडाउन के दौरान दुकानों का समय बदल दिया गया है। अब शहर में सुबह 9:00 बजे से 3:00 बजे तक दुकानें खुल रही हैं, लेकिन बाजारों में दुकानों पर सोशल डिस्टेंस का पालन होता दिखाई नहीं दे रहा है। काफी दुकानों के सामने सोशल डिस्टेंस के लिए गोले लगाए गए हैं, लेकिन लोग इनमें न खड़े होकर दुकानों के अंदर ही भीड़ लगा रहे हैं। शहर में ऑड इवन के हिसाब से दुकानें खुल रही हैं। सुबह 9:00 बजे दुकानें खुलती हैं और 3:00 बजे बंद हो जाती हैं। इसके बाद निर्धारित समय के अनुसार केवल आवश्यक सामग्री की दुकानें ही खुलती हैं। शहर की सब्जी मंडी में सुबह 5:00 बजे से 11:00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है, लेकिन वहां पर सब्जी खरीदने के लिए दुकानदारों के अलावा आम नागरिक भी पहुंच रहे हैं। जबकि सब्जी मंडी में सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा है।
वर्जन
शहर के बाजारों में निर्धारित समय के अनुसार दुकानों को बंद कराया जा रहा है। जो लोग नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं उनके चालान भी काटे जा रहे हैं। सब्जी मंडी में भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। निर्धारित समय के बाद मंडी को बंद करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

- नरसिंह, शहर पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें