फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: धुआं, धूल और धुंध से हो रही घुटन, एक्यूआई ऑरेंज जोन में

Thu, 07 Nov 2024 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
बहादुरगढ़ में बुधवार को सुबह के समय छाया स्मॉग। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बुधवार को मंगलवार के मुकाबले शहर का एक्यूआई 25 अंक कम रहा, लेकिन स्मॉग ने लोगों को काफी परेशान किया। सुबह एक्यूआई येलो जोन में था और यह शाम को ऑरेंज जोन में पहुंच गया। स्मॉग के चलते दिन में सूर्यदेव भी आसमान में हल्के ही चमके। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की ओर से अभी तीन-चार दिन तक हालात ऐसे ही रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन


सीएक्यूएम के अनुसार हवाओं की धीमी रफ्तार, हवा में अधिक नमी और घटते तापमान की वजह से इस समय प्रदूषण बढ़ रहा है। लगातार धुआं, धूल और धुंध से भी लोगों को घुटन महसूस हो रही है। बुधवार को एक्यूआई 205 रहा। जबकि मंगलवार को यह 230 पर रहा था। यह बेहद खतरनाक है। मौसम विभाग के अनुसार इस समय हवाओं की गति महज 4 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की है। जुकाम, कफ के साथ जल्दी थकावट, तनाव, चिड़चिड़ापन, अनिद्रा, सांस लेने में परेशानी, गले में खरास, बदन दर्द, सिर दर्द, आंखों में लाली या पीलापन, आंखों व चेहरे पर सूजन आदि की शिकायतें लोगों को प्रदूषण की वजह से हो रही हैं। नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डॉ. सुंदरम ने आमजन से इस बढ़ते प्रदूषण की वजह से बचकर रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन



क्या बरतें सावधानी

- यदि बीमार हैं तो बाहरी गतिविधियां बंद कर दें।

- अस्थमा है तो हर समय अपनी दवाओं को अपने पास रखें।



आम लोग क्या करें

- जॉगिंग की बजाय शॉर्ट वॉक अपनाएं, बीच में ब्रेक लें।
- छाती में जकड़न, कफ, वीजिंग, सांस में तकलीफ या बेहोशी महसूस हो रही है तो एक्टिविटी पूरी तरह बंद कर दें और चिकित्सक को दिखाएं।

- एसी में फ्रेश एयर इंटेक ऑप्शन है तो उसे बंद रखें।
- अगरबत्ती, मोमबत्ती और धूप आदि न जलाएं।

- घर को साफ रखें, झाड़ू की बजाय पोंछा लगाएं, झाड़ू से धूल अधिक उड़ेगी।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें