फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सब जूनियर हरियाणा टीम नेशनल चैंपियनशिप के लिए तेलंगाना रवाना

विज्ञापन
11jjrp17- तेलंगाना में होने वाली चैंपियनशिप के लिए रवानना होती हरियाणा की टीम। स्रोत : एसोसिएशन - फोटो : पूर्व हवलदार एवं दिव्यांग राजेश कुमार मलिक।
विज्ञापन
झज्जर। हरियाणा सब जूनियर शूटिंग बॉल टीम नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए तेलंगाना रवाना हो गई। एमेच्योर शूटिंग बॉल एसोसिएशन हरियाणा के बैनर तले जिला शूटिंग बाॅल एसोसिएशन गुरुग्राम व नरेश कटारिया काउंसलर वार्ड नंबर-8 गुरुग्राम की तरफ से आयोजित 45वीं हरियाणा स्टेट शूंटिंग बाॅल चैंपियनशिप का आयोजन नौ व 10 मई को रॉयल क्रिस्ट बैंक्विट के सामने सेक्टर-37सी गुरुग्राम प्रांगण में किया गया था।
विज्ञापन

इस चैंपियनशिप में अंडर-17 लड़कियों में भिवानी की टीम पहले, हिसार की टीम दूसरे और करनाल की टीम तीसरे स्थान पर रही। अंडर-19 में भिवानी की टीम पहले, करनाल की टीम दूसरे और झज्जर की टीम तीसरे स्थान पर रही। सीनियर लड़कियों में भिवानी की टीम पहले, करनाल की टीम दूसरे और झज्जर की टीम तीसरे स्थान पर रही।
सब जूनियर लड़कों में भिवानी की टीम पहले, फतेहाबाद की टीम दूसरे और हिसार की टीम तीसरे स्थान पर रही। जूनियर लड़कों में हिसार की टीम पहले, भिवानी की टीम दूसरे और फतेहाबाद की टीम तीसरे स्थान पर रही। सीनियर लड़कों में फतेहाबाद की टीम पहले, हिसार की टीम दूसरे और भिवानी की टीम तीसरे स्थान पर रही। सब जूनियर लड़के एवं लड़कियों की 45वीं नेशनल शूटिंग बॉल चैंपियनशिप तेलंगाना में 12, 13 और 14 मई को आयोजित होगी। इसमें भाग लेने के लिए हरियाणा की टीम रवाना हो गई है।
विज्ञापन

लड़कों की टीम में संजीव, विशाल, आदि, हेमंत, लोकेश, करणी सिंह, गरीसब, कार्तिक, अभी शामिल है। वहीं, लड़कियों की टीम में सुमित, वर्षा, सानिया, मोनिका, निक्कू, नैंसी, तनीषा, शिवानी, नेहा व कोच कोमल होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें