फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: रिटायर्ड कर्मियों ने नप कर्मियों के समर्थन में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
11jjrp07- शहर में प्रदर्शन करते रिटायर कर्मचारी। स्रोत : संघ - फोटो : पूर्व हवलदार एवं दिव्यांग राजेश कुमार मलिक।
विज्ञापन
झज्जर। रिटायर्ड कर्मचारी संघ की बैठक में कर्मियों ने सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का समर्थन किया। सदस्यों ने जल्द से जल्द समाधान के लिए कार्यकारी अधिकारी झज्जर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मांग पत्र में वित्त विधेयक 2025 के निरस्तीकरण, बकाया डीए एरियर का ब्याज सहित भुगतान, वरिष्ठ नागरिकों की हर तरह की सुविधा बहाल करना सहित अन्य मांगों को लेकर फैसला लिया गया। यह बैठक सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय में संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता प्रधान रमेश जाखड़ ने की। संचालन सचिव राजबीर राहर ने किया।
हड़ताल के समर्थन के बाद रिटायर्ड कर्मचारी संघ के पदाधिकारी प्रधान रमेश जाखड़ के नेतृत्व में कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद देवेंद्र कुमार से हड़ताली कर्मचारियों की मांगों को लेकर मिलें। इस अवसर पर राजबीर राहर, रोहतास, दिलीप रावत, बलबीर सिंह यादव, विष्णु जांगड़ा, रामेश्वर बिरधाना, राजेंद्र जुलाना सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें