फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दसवीं और बारहवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित

Sun, 17 May 2026 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 89 : कानौंदा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थ
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कानौंदा गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता स्कूल प्रिंसिपल सरोज देवी ने की। मंच संचालन अंग्रेजी प्रवक्ता सुरेश कुमार वर्मा व केमिस्ट्री की प्रवक्ता प्रमिला देवी द्वारा किया गया। समाजसेवी जगबीर मेहरा और सरपंच विकास भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


काजल ने 95 फीसदी अंकों के साथ पहला स्थान पाया। द्वितीय स्थान पर 85 प्रतिशत अंकों के साथ शिखा व 84.4 प्रतिशत अंकों के साथ वंश तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 12वीं में स्कूल का परीक्षा परिणाम 95 प्रतिशत रहा और 36 विद्यार्थियों की मेरिट रही। विज्ञान संकाय में जिया और नेहा ने 88.8 फीसदी अंक लेकर प्रथम स्थान पाया। राधिका 84.6 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही।
मोनिका ने 83 प्रतिशत अंक हासिल किए। जीव विज्ञान की प्रवक्ता मीनाक्षी हुड्डा ने जीव विज्ञान के मेरिट छात्रों को माला पहनकर और नकद राशि देकर सम्मानित किया। कला संकाय में 92.2 फीसदी अंकों के साथ मुस्कान ने पहला, 91.2 अंकों के साथ रितिका दूसरे और 90.4 प्रतिशत अंकों के साथ नितिन तीसरे स्थान पर रहे। अंग्रेजी प्रवक्ता सुरेश कुमार वर्मा ने भी विद्यार्थियों का स्वागत किया। उन्होंने काजल, शिखा, सिमरन, सोनिया, वंदना, मनीष, वंश तथा जयश्री को सम्मानित किया। इस दौरान स्कूल प्राचार्य सरोज देवी, लिपिक महेंद्र कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें