फोटो नंबर 72: 12वीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डीआरए स्कूल के छात्र। (स्रोत स्कूल)
बादली। गुभाना गांव स्थित डीआरए सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। स्कूल चेयरमैन प्रवीण डागर और प्रबंधन समिति ने बताया कि अंजली, अंजिता, निकिता, भावेश, देव, निक्की, मुस्कान, योगेश, युक्ति, दीपिका, वंशिका, हिमानी, बबली, हिमांशु, भावना ने मेरिट बनाकर स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। संवाद