-फोटो 58 : स्कूली बच्चों को दांतों व मुख स्वास्थ्य के बारे जागरूक करते हुए डेंटल सर्जन डा. प्री
बहादुरगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छारा में दंत रोग विभाग की ओर से ओरल हेल्थ पखवाड़े के तहत जागरूकता कार्यक्रम और शिविर लगाया गया। डेंटल सर्जन डाॅ. प्रीति दलाल ने कई गांवों, स्कूलों और अन्य शिक्षण संस्थाओं में जाकर ग्रामीणों, विद्यार्थियों को दांतों और मुख स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने अपनी टीम के साथ स्कूल में बच्चों के दांतों की जांच की और उन्हें मुख स्वास्थ्य के बारे जागरूक भी किया।
डाॅ. प्रीति ने बताया कि दांतों और मसूड़ों की सही तरह से देखभाल नहीं करते तो भविष्य में कई गंभीर समस्याओं का सामना तक करना पड़ सकता है। ओरल हेल्थ सिर्फ मुस्कान तक सीमित नहीं है बल्कि यह दिल, डाइजेशन और इम्यून सिस्टम पर भी असर करता है। ऐसे में ओरल हेल्थ पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।